[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम झारखंड में 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा को मुठभेड़ में लगी थीं छह गोलियां, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

झारखंड में 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा को मुठभेड़ में लगी थीं छह गोलियां, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

0
झारखंड में 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा को मुठभेड़ में लगी थीं छह गोलियां, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर डॉक्टरों की टीम और इनसेट में मुठभेड़ में ढेर नक्सली अमित हांसदा

Naxal News: चाईबासा, भागीरथी महतो-पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल पंचलताबुरू जंगल में रविवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सली जोनल कमेटी सदस्य अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन (35 वर्ष) का सोमवार को सदर अस्पताल चाईबासा में पोस्टमार्टम किया गया. शव परीक्षण के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सक टीम डॉ दीपक कुमार, डॉ प्रदीप और डॉ एके झा का गठन किया गया था. इसकी निगरानी सदर अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार ने मजिस्ट्रेट प्रतिनिधि के रूप में की. पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि अमित हांसदा की छाती और हाथ में छह गोलियां लगी थीं, जो आर-पार निकल गयी थीं. पूरी प्रक्रिया करीब डेढ़ घंटे चली और इसकी वीडियोग्राफी भी की गयी. नक्सली अमित हांसदा पर 10 लाख रुपए का इनाम था.

बोकारो का रहनेवाला था नक्सली अमित हांसदा


पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है कि वे शव ले जाएं. मृतक अमित हांसदा बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढोड़ी गांव का रहने वाला था. वह पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर का मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, अपराध पर लगेगा अंकुश, हाईलेवल कमेटी ने दी स्वीकृति

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था इनामी नक्सली


रविवार को सुरक्षाबलों को देखकर माओवादियों ने गोलाबारी शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ा और रणनीतिक कार्रवाई में माओवादी अमित हांसदा ढेर हो गया. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एसएलआर राइफल, कारतूस, आईईडी बम बनाने का सामान और अन्य उपकरण बरामद किए थे. नक्सली अमित हांसदा पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

ये भी पढ़ें: गुवा गोलीकांड के शहीदों को चंपाई सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर जमकर बरसे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel