[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम Murder in Tonto: टोंटो में हड़िया पी रहे लोगों के विवाद में मर्डर, लाठी और पत्थर से मार डाला, 3 गिरफ्तार

Murder in Tonto: टोंटो में हड़िया पी रहे लोगों के विवाद में मर्डर, लाठी और पत्थर से मार डाला, 3 गिरफ्तार

0
Murder in Tonto: टोंटो में हड़िया पी रहे लोगों के विवाद में मर्डर, लाठी और पत्थर से मार डाला, 3 गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम में मर्डर.

Murder in Tonto: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में ‘हड़िया’ (स्थानीय रूप से निर्मित चावल की बीयर) पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गयी. इस सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

गांव के मुंडा ने पुलिस को दी मर्डर की सूचना

पुलिस ने बताया कि गांव के मुंडा (मुखिया) ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार को टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव बाजार टांड़ के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है. उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की हत्या की गयी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में शव की पहचान पुरनापानी गांव के मुकरू देवगम के रूप में हुई.

एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने किया हत्या का खुलासा

मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) राफेल मुर्मू के नेतृत्व में एक पुलिस दल का गठन किया गया. मुर्मू ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी घटना के बाद से पास के जंगल में छिपे थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हत्या के सभी 3 आरोपी पुरनापानी गांव के

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को जंगल में छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी पुरनापानी गांव के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने बताया कि तीनों आरोपी और पीड़ित हड़िया पी रहे थे. तभी देवगम का शराब का कटोरा जमीन पर गिर गया. इसकी वजह से दोनों में झगड़ा हो गया.

Murder in Tonto: आपस में हुई थी मारपीट

एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि इसके बाद इन लोगों में आपस में ही मारपीट होने लगी. तीनों आरोपियों ने देवगम को लाठियों और पत्थरों से मारना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें

Chaibasa News : जले मोपेड से सुलझी हत्या की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News : टाली दुकानदार हत्याकांड में चार आरोपियों ने किया सरेंडर

Chaibasa News : आपसी रंजिश को लेकर युवक की हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Chaibasa News : सोनुआ में वृद्धा की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Previous article बड़हिया में मिड-डे-मील की नयी व्यवस्था लड़खड़ाई
Next article Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन ही फैला रही आपके कपड़ों में बदबू, जानें 5 छुपी हुई वजहें और ठीक करने का तरीका
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel