[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम: मेघाहातुबुरु में चोरों का आतंक, सेल ऑफिस से 30 हजार के उपकरण ले उड़े बदमाश

पश्चिमी सिंहभूम: मेघाहातुबुरु में चोरों का आतंक, सेल ऑफिस से 30 हजार के उपकरण ले उड़े बदमाश

0
पश्चिमी सिंहभूम: मेघाहातुबुरु में चोरों का आतंक, सेल ऑफिस से 30 हजार के उपकरण ले उड़े बदमाश
स्टोर रूम. लाल घेरे में टूटा हुआ ताला

गुवा से संदीप की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु स्थित सेल के मेंटेनेंस सिविल ऑफिस में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने ऑफिस परिसर के तीन स्टोर रूम का ताला तोड़कर लगभग 30 हजार रुपये मूल्य के उपकरणों की चोरी कर ली. चोरी गए सामानों में वेल्डिंग मशीन, कटर/ग्राइंडिंग मशीन, कॉपर केबल सहित दो एक्सटेंशन बोर्ड, चार पुराने पंखे और अन्य उपयोगी सामग्री शामिल हैं. 

ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम 

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. सेल के ठेकेदार बोरेन और शिबू सरकार ने बताया कि 12 जून को ही वे नई वेल्डिंग मशीन और अन्य उपकरण लाकर स्टोर रूम में रखे थे. रात के अंधेरे में चोरों ने ताला तोड़कर सभी सामान पर हाथ साफ कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार मेंटेनेंस सिविल ऑफिस में यह पहली घटना नहीं है. यहां पहले भी छह से सात बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं. 

ठेकेदार कॉलोनी में भी सामने आई चोरी की घटना 

इसी बीच एक दिन पहले ठेकेदार कॉलोनी में ठेकेदार डी.के. सिंह के घर से एक नाबालिग द्वारा मोबाइल चोरी किए जाने की घटना भी सामने आई थी. हालांकि स्थानीय दुकानदार की सतर्कता से चोरी हुआ मोबाइल उसके असली मालिक को वापस मिल गया. 

Image 455
पश्चिमी सिंहभूम: मेघाहातुबुरु में चोरों का आतंक, सेल ऑफिस से 30 हजार के उपकरण ले उड़े बदमाश 3

लोगों में दहशत 

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग, कर्मचारी और ठेकेदारों में दहशत का माहौल है. लोगों ने चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और बेसहारा बच्चों के पुनर्वास के लिए सामाजिक और प्रशासनिक पहल करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम: बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियन

Previous article पटना लॉ कॉलेज में तीन वर्षीय LLB में नामांकन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
Next article जमीन विवाद को ले मारपीट, महिला समेत दो जख्मी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel