[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: नोवामुंडी के महुदी पंचायत में लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: नोवामुंडी के महुदी पंचायत में लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू

0
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: नोवामुंडी के महुदी पंचायत में लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू
महुदी पंचायत भवन में सत्यापन करते हुए पंचायत सहायक

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Maiyan Samman Yojana Noamundi: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है. योजना की पारदर्शिता और पात्र लाभुकों तक लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन 40 महिलाओं के सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 

फोन कर बुलाई जा रही हैं लाभुक महिलाएं 

पंचायत सहायक रिंकी बारजो ने बताया कि तैयार सूची के अनुसार प्रतिदिन 40 लाभुक महिलाओं को फोन कर पंचायत भवन बुलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं को पंचायत की ओर से कॉल प्राप्त हो रहा है, वे निर्धारित तिथि पर पहुंचकर अपना सत्यापन अवश्य कराएं. अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए केवल उन्हीं लाभुकों को बुलाया जा रहा है, जिनका नाम सूची में शामिल है. उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों का सत्यापन क्रमवार किया जाएगा, इसलिए किसी को भी घबराने या जल्दबाजी करने की आवश्यकता नहीं है. सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से पूरा करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है. 

पंचायत सहायक ने लाभुक महिलाओं से की अपील 

पंचायत सहायक ने लाभुक महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सत्यापन के लिए आते समय अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं, जिससे कि प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न हो. प्रशासन ने भी लाभुकों से सहयोग करने और निर्धारित समय पर पहुंचकर सत्यापन कार्य पूरा कराने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel