[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल के बिना आदिवासी जमीन असुरक्षित : बुधराम

कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल के बिना आदिवासी जमीन असुरक्षित : बुधराम

0
कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल के बिना आदिवासी जमीन असुरक्षित : बुधराम

संवाददाता, चाईबासा

कोल्हान रक्षा संघ के दिवंगत नेता केसी हेंब्रम की पुण्यतिथि 27 जून को है. इसके बाद कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल की मांग पर जोरदार आंदोलन होगा. कोल्हान में जमीन अधिग्रहण में हो रहे विवाद पर कोल्हान रक्षा संघ का प्रतिनिधिमंडल जाकर स्थिति देखेगा. आदिवासियों की जमीन पर लैंड बैंक के नाम पर जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है. कोल्हान में अशांति का माहौल तैयार किया जा रहा है. उक्त बातें नोवामुंडी के तोड़ेतोपा में शनिवार को संघ की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष माइकल तिरिया ने कहीं. श्री तिरिया ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले के तितिरबिला में सड़क निर्माण और ईचा- खड़कई बांध विरोधी मामले में स्थानीय ग्रामीणों पर पुलिसिया कार्रवाई निंदनीय है. संघ ने प्रस्ताव पारित कर सहयोग की बात कही.

लैंड बैंक रद्द करने की मांग

मानकी मुंडा संघ के कोल्हान-पोड़ाहाट के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि लैंड बैंक को रद्द करने की जरूरत है. इससे आदिवासियों की जमीन सुरक्षित नहीं है. जमीन अधिग्रहण को लेकर आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

दिवंगत नेता केसी हेंब्रम के पुत्र लिटेश्वर हेंब्रम ने कहा कि केसी हेंब्रम के सपनों को साकार करने के लिए आंदोलन किया जाएगा. इसके लिए गांव- गांव में मानकी मुंडा एवं कोल्हान सेक्रेटरी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा. तितिरबिला के ग्रामीणों पर हुए मुकदमा को प्रशासन वापस ले. बैठक को राजू पान, जयसिंह सुंडी, कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक सह महासचिव दिवंगत नेता केसी हेंब्रम की पत्नी बेलमति हेंब्रम, जगदीश केराई व कानू हाईबुरू ने भी संबोधित किया. बैठक में किशोर मुंगिया, बुधनसिंह लागुरी, बिनू सिंह चंपिया, सोबन चातर, रोयाराम सिंकु, गुरा केराई, शारदा सिरका, मंगल सिंह पूर्ति, घनश्याम मारला, सुखराम पूर्ति, जुरेंद्रा मारला, अभिमन्यु दास, दुमबी दोराईबुरु, बोंज सिंकु, दुलबू सिंकु, अंकूर सिंकु, मुनेश्वर बोइपाई, सुखलाल सिंकु, देवेंद्र हाईबुरू, सुकराम हाईबुरू, बागुन सिरका, बीरसिंह हसदा, कानूराम सिरका, प्रधान बोबोंगा, सुरेश लागुरी, सुभाष चंद्र चातोंबा, मानसिंह सिरका, बुधु पूर्ति, बुधु सिरका, विश्वजीत लागुरी, गुरा पूर्ति, शंभु पूर्ति, जोहान पूर्ति, लक्ष्मण पूर्ति, बलराम लागुरी, नारायण चातोंबा व सरस्वती हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel