आनंदपुर : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, लोड इंजन से दबकर चालक की मौत
रोबकेरा पंचायत के खटंगबेड़ा में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ
By Prabhat Khabar News Desk |
August 18, 2024 11:33 PM
आनंदपुर. रोबकेरा पंचायत के खटंगबेड़ा में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक हारता निवासी कमलेश्वर सिंह की मौत हो गयी. ट्रैक्टर हारता के अर्जुन सिंह का है. जानकारी के अनुसार, कमलेश्वर रविवार को आनंदपुर से ट्रैक्टर का इंजन लेकर हारता जा रहा था. रोबकेरा चढ़ाई के नजदीक खटंगबेड़ा में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. काफी समय बाद ट्रैक्टर को जेसीबी की सहायता से उठाया गया और चालक को मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां जांच बाद चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 1:35 PM
July 2, 2026 4:30 PM
July 1, 2026 9:39 AM
June 30, 2026 3:07 PM
June 30, 2026 2:58 PM
June 29, 2026 7:11 AM
June 28, 2026 4:04 PM
June 28, 2026 7:40 AM
June 28, 2026 7:37 AM
June 27, 2026 1:43 PM
