[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नोवामुंडी में श्रद्धांजलि सभा

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नोवामुंडी में श्रद्धांजलि सभा

0
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नोवामुंडी में श्रद्धांजलि सभा
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नोवामुंडी में श्रद्धांजलि सभा

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Dr. Shyama Prasad Mukherjee : भारतीय जनता पार्टी नोवामुंडी मंडल कार्यालय में महान राष्ट्रवादी चिंतक, जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. 

डॉ. मुखर्जी के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, तपस्या और बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा. उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. 

डॉ. मुखर्जी के संकल्प को किया नमन 

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर में विशेष प्रावधानों के खिलाफ संघर्ष किया. राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के लिए उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा. 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य, लालमोहन, महामंत्री चेतन गोप, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुवीर पान, जितेन रजक, शत्रुघ्न पान, विकास पान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel