मनोहरपुर में दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, तीन युवक घायल
मनोहरपुर थाना के गोपीपुर स्टेडियम के पास रविवार करीब रात दस बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 29, 2024 11:01 PM
मनोहरपुर.
मनोहरपुर थाना के गोपीपुर स्टेडियम के पास रविवार करीब रात दस बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. घायलों में उरकिया निवासी दीपक गगराई (22), रौशन सुरीन (26) व सिरका निवासी किरण एक्का (20) शामिल है. घायल दीपक ने बताया कि वह रविवार रात में रौशन के साथ बाइक से मनोहरपुर से अपने घर उरकिया जा रहा था, जबकि किरण विपरीत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान गोपीपुर स्टेडियम के समीप दोनों में सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना से दीपक और किरण दोनों के पैर टूट गये. रौशन के पैर में भी गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 1:35 PM
July 2, 2026 4:30 PM
July 1, 2026 9:39 AM
June 30, 2026 3:07 PM
June 30, 2026 2:58 PM
June 29, 2026 7:11 AM
June 28, 2026 4:04 PM
June 28, 2026 7:40 AM
June 28, 2026 7:37 AM
June 27, 2026 1:43 PM
