[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम पीठ पर बच्चे को बांधकर पत्ता बेचने में व्यस्त रही महिला, लू से मौत

पीठ पर बच्चे को बांधकर पत्ता बेचने में व्यस्त रही महिला, लू से मौत

0
पीठ पर बच्चे को बांधकर पत्ता बेचने में व्यस्त रही महिला, लू से मौत

सोनुआ. सोनुआ बाजार में गुरुवार को मां की आंचल में नौ माह के बच्चे की मौत हो गयी. पीड़ित महिला गुदड़ी प्रखंड की है. महिला अपने 9 माह के बच्चे को पीठ पर बांधकर पता बेचने सोनुआ साप्ताहिक हाट पहुंची थी. जब काम खत्म हुआ तो बच्चे को पीठ से खोलकर पानी पिलाने की कोशिश की, पर बच्चा शांत था. हिला-डुलाकर देखा तो उसमें कोई हरकत नहीं दिखा. इसके बाद बाजार में भीड़ लग गयी. बच्चे की मौत हो चुकी थी. महिला का रो रोकर बुरा हाल था. बाद में अन्य ग्रामीणों की मदद से महिला बच्चे का शव लेकर गांव लौट गयी. महिला ने लू से बच्चे की मौत की आशंका जतायी है.

सोनुआ में लू लगने से बच्चा समेत तीन की गयी जान

सोनुआ

. सोनुआ में लू से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खड़माटी गांव निवासी सांगी हेम्ब्रम (50) के रूप में की गयी है. दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है. मालूम हो कि दोनों को बेहोशी की हालत में सोनुआ सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. पहली घटना गुरुवार शाम की है. सोनुआ साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने आये खड़माटी गांव निवासी सांगी हेम्ब्रम की अचानक तबीयत खराब हो गयी. वह सोनुआ बाजार में बेहोश होकर गिर गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. यहां देर रात उसकी मौत हो गयी. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर की है. शुक्रवार दोपहर में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क किनारे गोंडासाई तालाब के पास पड़ा था. उसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. चिकित्सक ने दोनों की मौत का कारण लू लगना बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel