[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम झारखंड में 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा मुठभेड़ में ढेर, चाईबासा जेल ब्रेक समेत 96 केस थे दर्ज

झारखंड में 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा मुठभेड़ में ढेर, चाईबासा जेल ब्रेक समेत 96 केस थे दर्ज

0
झारखंड में 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा मुठभेड़ में ढेर, चाईबासा जेल ब्रेक समेत 96 केस थे दर्ज
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी नक्सली अमित हांसदा

Chaibasa Encounter: चाईबासा-पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल के पंचलताबुरू जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. यह मुठभेड़ रविवार को सुबह (5.45 बजे) हुई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख दस्ते के बाकी सदस्य पहाड़ व घने जंगलों में छिप गये. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार व कारतूस जब्त किये. अभियान में चाईबासा जिला पुलिस व कोबरा 209 बटालियन की टीम शमिल थी.

टीम का गठन कर शुरू किया गया छापामारी अभियान


एसपी राकेश रंजन को शनिवार को सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली अपने दस्ता के कमांडरों मोछू, अश्विन, रवि सरदार, जयकांत, अपटन, सनत, अमित मुंडा, भुनेश्वर उर्फ सालुका कायम के साथ गोइलकेरा थानांतर्गत कोल्हान वन क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने व सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आइइडी लगाने व नये लोगों को संगठन में भर्ती करने के लिए भ्रमणशील है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा (अभियान) एवं कोबरा बटालियन- 209 के सहायक समादेष्टा दीपक कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम गठित कर विशेष अभियान शुरू किया. अभियान के क्रम में रविवार को प्रात: 05.45 बजे गोइलकेरा थाना अंतर्गत रेला पराल के पंचलताबुरू जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में जैसे ही सुरक्षा बलों ने प्रवेश किया, तो उन्हें देख नक्सलियों ने गोलाबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें: Prabhat Khabar Impact: 50 हजार में बिका नवजात पलामू की पिंकी देवी को मिला वापस, अब परिवार में लौटेंगी खुशियां

जंगल का फायदा उठाकर भागे नक्सली


सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में एक नक्सली का शव एवं एसएलआर हथियार, कारतूस एवं अन्य दैनिक सामान बरामद किया गया. शव की पहचान भाकपा(माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य अपटन उर्फ अमित हांसदा उर्फ चंद्रमोहन हांसदा पिता गुड्डू हांसदा के रूप में की गयी. वह बाकारो जिला के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढोड़ी गांव का निवासी था.

96 से अधिक नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका था अमित


एसपी राकेश रंजन ने बताया कि अपटन उर्फ अमित हांसदा पश्चिमी सिंहभूम समेत अन्य जिलों में 96 से भी अधिक बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका था. वह वर्ष 2014 में चाईबासा में जेल ब्रेक, सरायकेला जिला के कुकड़ू में पांच पुलिस कर्मियों की हत्या एवं हथियार लूट, गोइलकेरा में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला, दो जवानों की हत्या, हथियार लूट में शामिल था. उस पर करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों की हत्या करने का भी आरोप था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel