[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम झारखंड में 1.18 लाख रिश्वत मांगने वाले उप-डाकपाल सीबीआई के हत्थे चढ़े, रात 12 बजे तक चली छापेमारी

झारखंड में 1.18 लाख रिश्वत मांगने वाले उप-डाकपाल सीबीआई के हत्थे चढ़े, रात 12 बजे तक चली छापेमारी

0
झारखंड में 1.18 लाख रिश्वत मांगने वाले उप-डाकपाल सीबीआई के हत्थे चढ़े, रात 12 बजे तक चली छापेमारी
मनोहरपुर के उप-डाकपाल को सीबीआई ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार. उप-डाकपाल दिलीप सिंह मीणा (लाल घेरे में). फोटो : प्रभात खबर

CBI Arrest Sub Postmaster: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उप-डाकपाल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने कहा है कि जांच एजेंसी ने एक शिकायत के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर उप-डाकघर में कार्यरत आरोपी उप-डाकपाल के खिलाफ 21 जुलाई को केस दर्ज किया था.

उप-डाकपाल ने मांगी थी 1.18 लाख रुपए रिश्वत

सीबीआई ने कहा है कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 1,18,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी. इसके अनुसार, बातचीत के बाद आरोपी ने 20 हजार रुपए की पहली किस्त के रूप में रिश्वत लेने पर सहमति जतायी. इसके बाद सीबीआई ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

मनोहरपुर के सोनू हरलालका की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सीबीआई रांची के डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि मनोहरपुर निवासी सोनू हरलालका की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी. सब-पोस्टमास्टर दिलीप सिंह मीणा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया. उसके घर पर भी छापेमारी की गयी. उसके घर से कछ दस्तावेज मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पोस्ट ऑफिस से भी कुछ दस्तावेज जब्त किये गये

सीबीआई के डीएसपी ने कहा कि इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में भी दस्तावेजों की पड़ताल की गयी. यहां से भी जांच के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जब्त किये गये हैं. उन्होंने कहा कि सीबीआई मामले की जांच करेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. शाम को 3 बजे शुरू हुई छापेमारी रात के 12 बजे तक चली. रात के 11:55 बजे उप-डाकपाल को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम पोस्ट ऑफिस से बाहर निकली.

घूस के लिए एक माह से परेशान किया जा रहा था. मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहा था. इसके बाद 4 जुलाई 2025 को मैंने सीबीआई में शिकायत दर्ज करवायी. दिलीप सिंह मीणा ने मुझे मिलने वाले कमीशन रिलीज करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. पहली किस्त में उसने 20 हजार रुपए मांगे थे. मैंने कारण पूछा, तो मुझसे बहस करने लगा बार-बार परेशान करने लगा.

सोनू हरलालका, शिकायतकर्ता

CBI की टीम ने इस तरह की कार्रवाई

मनोहरपुर शहरी क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस में मंगलवार की शाम सीबीआई रांची की टीम ने रेड मारी. पोस्ट ऑफिस के एजेंट सोनू हरलालका की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी. सोनू पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने, एफडी और आरडी अकाउंट आदि खोलने का काम करता है. बदले में उसे कमीशन मिलता है. कमीशन रिलीज करने के एवज में सब-पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह मीणा ने सोनू से 20 प्रतिशत रिश्वत मांगी. कमीशन नहीं देने पर सोनू को बार-बार परेशान करने लगा. सोनू ने 4 जुलाई को इसकी शिकायत सीबीआई में दर्ज करायी.

15 सदस्यीय सीबीआई की टीम ने की कार्रवाई

इसके बाद सीबीआई के डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में 15 लोगों की टीम मनोहरपुर पहुंची. टीम सबसे पहले संत नरसिंह नरसिंह आश्रम पहुंची. शिकायतकर्ता सोनू हरलालका को पावडर लगे 500-500 रुपए के नोट रिश्वत में देने के लिए भेजा. सोनू ने जैसे ही दिलीप को रिश्वत दी, सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई की टीम ने सब-पोस्टमास्टर के टूरी टोला स्थित घर में भी 2 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली.

इसे भी पढ़ें

IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला 5 अगस्त को

Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर हुआ मानसून, जमशेदपुर से गुजर रहा ट्रफ, इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Shravani Mela 2025: धरना की प्रथा और बाबा बैद्यनाथधाम

Previous article Heavy Rain Alert: 23,24,25,26,27,28 जुलाई को इन राज्यों में बहुत भारी बारिश, आईएमडी का हाई अलर्ट
Next article ओबरा के देवकली में भिड़े दो पक्ष, छह लोग घायल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel