एसीसी झींकपानी की चिमनी गिरी,बड़ा हादसा टला
सड़क खाली रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया. पावर कट होने से कारखाना में काम ठप हो गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
May 18, 2024 2:39 PM
झींकपानी. चाईबासा सीमेंट वर्क्स एसीसी/अदानी झींकपानी में 6 मेगावाट पावर हाऊस की चिमनी अचानक गिर गयी. चिमनी प्लांट से बाहर सड़क पर जा गिरी. उस दौरान सड़क खाली होने के कारण बड़ा हादसा टल गया. घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे की है. घटना के बाद से पावर कट होने से कारखाना का काम ठप हो गया. इससे एसीसी काॅलोनी अंधेरे में डूब गयी है. एसीसी/अदानी प्लांट में इन दिनों स्क्रैप कटिंग का काम चल रहा है. स्क्रैप कटिंग के दौरान लापरवाही के कारण चिमनी गिरने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद तेजी से सड़क पर गिरी चिमनी को काटकर हटाया गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 1:35 PM
July 2, 2026 4:30 PM
July 1, 2026 9:39 AM
June 30, 2026 3:07 PM
June 30, 2026 2:58 PM
June 29, 2026 7:11 AM
June 28, 2026 4:04 PM
June 28, 2026 7:40 AM
June 28, 2026 7:37 AM
June 27, 2026 1:43 PM
