[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड बच्चा चोर के संदेह में हिंसक न बनें, पिपरवार में पिटाई के बाद रिम्स में विक्षिप्त की हो गई मौत

बच्चा चोर के संदेह में हिंसक न बनें, पिपरवार में पिटाई के बाद रिम्स में विक्षिप्त की हो गई मौत

0
बच्चा चोर के संदेह में हिंसक न बनें, पिपरवार में पिटाई के बाद रिम्स में विक्षिप्त की हो गई मौत
झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स. बाईं ओर के इनसेट में मृतक विक्षिप्त रामबली रजवार और दाईं ओर के इनसेट में बेरमो में मारपीट की शिकार छह महिलाएं. फोटो: प्रभात खबर

Violence Case: झारखंड में बच्चा चोरी के मामले बढ़ने के बाद इसके संदेह में हिंसा की भी कई घटनाएं सामने आ रही हैं. बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीण और शहर के लोग किसी भी अनजान आदमी की बिना पूरी जानकारी लिये पिटाई कर दे रहे हैं, जिसका दुष्परिणाम गंभीर निकल रहा है. रविवार को पिपरवार के चिरैयाटांड-किचरो में बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने बिना सोचे-समझे एक विक्षिप्त की जमकर पिटाई कर दी. रिम्स में इलाज के दौरान उस विक्षिप्त की मौत हो गई.

रामगढ़ का रहने वाला था विक्षिप्त

विक्षिप्त की पहचान रामबली रजवार पुत्र रामेश्वर रजवार के रूप में हुई है. वह रामगढ़ जिले के रांची रोड स्थित बरवाटोली का रहने वाला था. पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़-किचटो में रविवार रात बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी थी. प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के आधार पर मृतक के भाई और कुछ लोग सोमवार को चिरैयाटांड़ पहुंचे. तब ग्रामीणों को पता चला कि जिसकी उन्होंने पिटाई की थी, वह विक्षिप्त रामबली था.

खलारी में रिश्तेदार के पास जा रहा था रामबली

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को रामबली रजवार अपने रिश्तेदार के पास खलारी जा रहा था. लेकिन, दुर्भाग्य से वह चिरैयाटांड़ पहुंच गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि यह मॉब लींचिंग का मामला है. रिम्स प्रशासन की रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

विक्षिप्त को पीटने के बाद नाच रहे थे लोग

रविवार रात को चिरैयाटांड़ में बच्चा चोर के शक में ग्रामीणो की भीड़ द्वारा विक्षिप्त रामबली रजवार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ किस प्रकार हिंसक हो गई थी. आरोपी को पीटते-पीटते अधमरा कर दिया था. उग्र भीड़ से छुड़ाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. हैवानियत इतनी बढ़ गई थी कि पिटाई के बाद कुछ लोग पुलिस के सामने नाच रहे थे.

विक्षिप्त महिला को भी ग्रामीणों ने समझा था बच्चा चोर

जानकारी के अनुसार, पिपरवार थाना क्षेत्र के 122 कॉलोनी में बच्चा चोरी के प्रयास की घटना के बाद बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों की यह दूसरी हिंसक घटना है. इससे पहले गुरुवार को भी कल्याणपुर पुनर्वास स्थल पर एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोरनी समझ कर ग्रामीण महिलाओं ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था. लेकिन इस घटना में विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट नहीं की गई थी.

इसे भी पढ़ें: हाई डिप्रेशन मरीज का माइक्रो करंट से होगा इलाज, रिम्स में मंगाई गई मशीन

बेरमो में बच्चा चोरी के संदेह में छह महिलाओं से मारपीट

बच्चा चोरी के संदेह में केवल पिपरवार थाना क्षेत्र से ही हिंसक घटना की खबर नहीं है. बेरमों के गांधीनगर थाना क्षेत्र में भी स्टेशन के पास दामोदर नदी पुल पर बच्चा चोर के संदेह में छह महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भीड़ ने मारपीट की. सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह और पुलिस दल पहुंचा. महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. बीडीओ मुकेश कुमार भी मौजूद रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची में स्कूली बच्चों की जान से हो रहा है खिलवाड़, धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध स्कूल वाहन

Previous article क्या आज अमावस्या पर हेयर वॉश से कम होती है सकारात्मक ऊर्जा?
Next article बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel