[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड पशु चोरी कर भाग रहे थे चोर, ग्रामीणों की सजगता से बचे मवेशी

पशु चोरी कर भाग रहे थे चोर, ग्रामीणों की सजगता से बचे मवेशी

0
पशु चोरी कर भाग रहे थे चोर, ग्रामीणों की सजगता से बचे मवेशी

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के डगरनवां पंचायत के कटियो गांव में मंगलवार रात मवेशी चोरी की बड़ी घटना सामने आयी. ग्रामीणों के अनुसार एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी गांव में रुकी और घर के बाहर बंधे पशु को चोर गाड़ी में लादने की कोशिश कर रहे थे. पशुपालक के जाग जाने पर चोर भाग निकले और अरैया गांव की ओर बढ़े. पीछा करने पर गाड़ी का टायर पंचर हो गया, जिसे जल्दबाजी में बदलकर वे फिर भागने लगे. ग्रामीणों द्वारा घिरते देख चोरों ने स्कॉर्पियो और मवेशियों को अरैया जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये.

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और मवेशियों को जब्त कर थाने ले आयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी 21 मई को बंदरचौकवा गांव से एक दुधारू गाय चोरी हुई थी. नवलशाही क्षेत्र में लगातार मवेशी चोरी की घटनाएं हो रही हैं. 6 मई को भी पुलिस ने नवलशाही बाजार से एक लावारिस स्कॉर्पियो जब्त किया था, जिसमें चोरी की कोशिश की गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel