[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी का बेहतरीन प्रदर्शन 

12वीं बोर्ड परीक्षा में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी का बेहतरीन प्रदर्शन 

0
12वीं बोर्ड परीक्षा में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी का बेहतरीन प्रदर्शन 
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी के टॉपर

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

CBSE 12 Board Result: बुधवार को सीबीएसई ने 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में 59 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 37 विज्ञान संकाय और 22 वाणिज्य संकाय से थे. 

साइंस संकाय में बासमा कौसर ने किया टॉप 

शामिल परीक्षार्थियों में विज्ञान संकाय के बासमा कौसर ने 96.20 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया. जबकि वैभव विजय 94.80 प्रतिशत लाकर दूसरे स्थान पर रहे. सानिया नईम 90.80 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रही. 

कॉमर्स संकाय में सिद्धांत दास अव्वल 

वाणिज्य संकाय के सिद्धांत दास 92.00 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्रृति 86.40 प्रतिशत लाकर दूसरे स्थान पर रही. सागरिका दास 76 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान पर रही. 

परीक्षा नियंत्रक ने दी बधाई 

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक मानस रंजन मिश्रा ने अपने सहयोगी शिक्षक ज्योति साहू के साथ सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी है. उन्होंने ने बताया कि सफल प्रतिभागियों में बासमा कौसर ने अंग्रेजी में 95, गणित में 78, भौतिक विज्ञान में 89, रसायन विज्ञान 100 ,जीव विज्ञान में 99 और शारीरिक शिक्षा में 98 अंक लाया है. साथ ही वैभव विजय ने अंग्रेजी में 95, गणित में 84, भौतिक विज्ञान में 88, रसायन विज्ञान में 96, जीव विज्ञान में 98 और शारीरिक शिक्षा में 97 अंक प्राप्त किया. सानिया नईम ने अंग्रेजी में 94, हिंदी में 84, भौतिक विज्ञान में 70, रासायनिक विज्ञान में 91, जीव विज्ञान में 991 और शारीरिक शिक्षा में 92 अंक प्राप्त किया है. 

प्राचार्या ने दी बधाई 

स्कूल की प्राचार्या शशिकला ने सफल बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा बच्चे आगे भी इसी तरह का अच्छा प्रदर्शन करें. विद्यालय और परिवार और समाज का नाम रोशन करें. प्राचार्या ने सफलता का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम के साथ-साथ यहां के मेहनती शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है. 

झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश

Previous article मासिक शिवरात्रि 2026: इस दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगी भगवान शिव की कृपा
Next article Aaj Ka Darshan: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा गरीबनाथ मंदिर, बाबा के जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel