[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचायें कार्यकर्ता

कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचायें कार्यकर्ता

0
कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचायें कार्यकर्ता

कोलेबिरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित मुंडा पहड़ा भवन में कांग्रेस की बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ से लेकर पंचायत और प्रखंड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने को लेकर चर्चा की गयी. जिला पदाधिकारियों ने सभी बूथों में बीएलए को सक्रिय करने, बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं के समाधान व सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. हर महीने पंचायत, मंडल व प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया. प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा. कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा जानकारी दें. अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा ने कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को फैलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ सभी नागरिकों को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके. सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया व वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामलाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से ही संभव है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार सक्रिय रहने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की अपील की. बैठक में अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष तजमुल अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम लाल प्रसाद,कोलेबिरा पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, रैसिया पंचायत अध्यक्ष कांदरू नायक, बंदरचुवा पंचायत अध्यक्ष रोशन केरकेट्टा, डोमटोली पंचायत अध्यक्ष अशोक लुगुन, अघरमा पंचायत प्रभारी मनोज डुंगडुंग, शाहपुर पंचायत महासचिव संतोष बा, सुनीता कुल्लू, मंजुला कुल्लू आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel