[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा घर की रीढ़ होती हैं महिलाएं : विधायक

घर की रीढ़ होती हैं महिलाएं : विधायक

0
घर की रीढ़ होती हैं महिलाएं : विधायक

सिमडेगा. जीइएल चर्च जोकबहार सुंदराटोली में वार्षिक महिला संघ सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि परमेश्वर की संगति में बने रहना आवश्यक है. इस तरह के सम्मेलन से एकता बनी रहती है. महिलाएं अपने घर की रीढ़ होती हैं. आपके द्वारा ही परिवार को संवारा जा सकता है. आप अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दे सकते हैं. बच्चे मां-बाप की बातों को नहीं मान रहे हैं. इसे समझने की जरूरत है. बच्चों को अच्छी शिक्षा दें तथा नशा से दूर रखें. आप सभी ने देखा होगा कि दूसरे समाज के लोग अपनी लड़की को बाजार तक अकेले नहीं जाने देते है और हमारी लड़कियां सभी जगह अकेली जाती है. इन सभी चीजों को ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी हमारा समाज सही दिशा में जा सकता है. विधायक ने कहा कि हमें सजग रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि अभी एसआइआर चल रहा है. आप सभी अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर अपने नाम को वोटर लिस्ट में जुड़वाने का काम करें, यह बहुत ही महत्वपूर्ण है. अगर आपका नाम छूट जायेगा, तो आप अपना मताधिकार से वंचित हो जायेंगे. अभी जनगणना भी हो रही है आप सभी अपना गणना सही से करायें. उन्होंने कहा कि मैंने सरकार से सदन के माध्यम से मांग की कि झारखंड में पेसा कानून लागू हो. सरकार ने पेसा कानून लागू कर दिया. मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, कोलेबिरा प्रखंड उपाध्यक्ष लूथर सुरीन, कोलेबिरा पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, जमीर आलम आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel