[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा निरीक्षण में विद्यालय में मिलीं कई खामियां

निरीक्षण में विद्यालय में मिलीं कई खामियां

0
निरीक्षण में विद्यालय में मिलीं कई खामियां

जलडेगा. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने मॉडल विद्यालय जलडेगा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सही नहीं पायी गयी, जिसे ठीक करने का निर्देश दिया गया. विद्यालय में संसाधन तो पर्याप्त हैं, परंतु बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कमी पायी गयी. प्रधानाध्यापक कुमुद रंजन ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में शिक्षकों की कमी है, जिससे कक्षा का संचालन नहीं हो रहा है. मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए प्लस टू विद्यालय जलडेगा से तीन शिक्षक प्रतिनियोजित हैं, जिससे पठन-पाठन अपेक्षाकृत ठीक है. पूर्व से विद्यालय में तीन ही शिक्षक हैं तथा कुल नामांकन 126 हैं. शिक्षकों की संख्या विद्यालय में बढ़ाने का अनुरोध प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया. इस दौरान विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमुद रंजन कुमार, शिक्षिका विनिता किरण कंडुलना, प्रयोगशाला सहायक शालिनी कच्छप, तकनीकी शिक्षक देवकी कुमारी उपस्थित पाये गये. वहीं अश्विनी रानी अनुपस्थित पायी गयी. विद्यालय में कुल 126 छात्र-छात्राओं में 101 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाये गये. साफ-सफाई के संबंध में प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मी नहीं होने के कारण विद्यालय में सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी, रिसोर्स शिक्षक प्रदीप कुमार पटेल आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel