सिमडेगा. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन रेड हंट अभियान के तहत सफलता मिली है. करीब 27 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अलेक्जेंडर लकड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुरडेग थाना क्षेत्र के खालीजोर निवासी अलेक्जेंडर लकड़ा लंबे समय से फरार था और वर्तमान में रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित वर्धमान कंपाउंड धोबी घाट में छिप कर रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटी को 27 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.