[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा चेतावनी दें, डंडे का उपयोग कम करें

चेतावनी दें, डंडे का उपयोग कम करें

0

सिमडेगा : उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त ने जिले के सभी बीडीओ व सीओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि हमारे यहां ऑरेंज एवं रेड जोन से ज्यादा प्रवासी आ रहे हैं.

ज्यादा संख्या हो जाने के कारण उन्हें अलग-अलग आइसोलेशन वार्डों में रखा जा रहा है. सभी को पौष्टिक भोजन मिल रहा है. चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार दवा दी जा रही है. कई प्रवासियों को वार्ड में रहते हुए 10 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है, जांच रिपोर्ट समय से नहीं आने के कारण वह आइसोलेशन वार्ड में हैं.

उन्होंने सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा एवं ट्रूनेट लैब टेक्नीशियन को कहा कि आप सभी ट्रूनेट मशीन से प्राप्त रिपोर्ट, इटकी जांच केंद्र से प्राप्त रिपोर्ट एवं रांची जांच केंद्र से प्राप्त रिपोर्ट को इकट्ठा कर मुझे सुपुर्द करें. उपायुक्त ने कहा कि जिले में दो ट्रूनेट मशीन प्राप्त हो गयी है. प्राथमिकता वाले सैंपल का सर्वप्रथम सैंपलिंग कर लें. उन्होंने बीडीओ से कहा कि साप्ताहिक बाजारों में सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. मुख्य बाजार जैसे सिमडेगा, कोलेबिरा, लचरागढ़ आदि जगहों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि इस दौरान डंडे का उपयोग कम करें. लोगों को डराने के लिए उन्हे चेतावनी देते हुए फाइन की वसूली करें, ताकि लोग फाइन के डर से बिना मास्क एवं बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें. उन्होंने कहा कि सभी एक्टिव श्रमिकों एवं प्रवासियों को रोजगार देना सुनिश्चित करें. मौके पर उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन सहित जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Posted by : Pritish Sahay

Previous article उपलब्धियों से भरा रहा मोदी का कार्यकाल : सुदर्शन भगत
Next article शराब की दुकानों पर नहीं पहुंच रहे हैं ग्राहक
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel