[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा ग्रामीणों ने नये ओपी प्रभारी का किया स्वागत

ग्रामीणों ने नये ओपी प्रभारी का किया स्वागत

0
ग्रामीणों ने नये ओपी प्रभारी का किया स्वागत

बानो. प्रखंड अंतर्गत गिर्दा ओपी में नवपदस्थापित ओपी प्रभारी अभय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया. इस दौरान हुर्दा, रायकेरा, मरानी, टोनिया समेत गेनमेर और जमतई पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण गिरदा ओपी पहुंचे और नये ओपी प्रभारी से औपचारिक मुलाकात की. गांव के पहान पुजारी ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरहुल पूजा का आशीर्वाद देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की. ग्रामीणों ने ओपी प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग बनाये रखने की अपेक्षा जतायी. साथ ही पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल बना कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की बात कही. मौके पर ओपी प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. मौके पर प्रवीण साहू, बुद्धदेव साहू, जसुवा कुडू, टकधार साहू, सुरेश साहू, सुदीप नाग, राजू महतो, राजेश साहू, प्रदीप साहू, कुलेश सिंह, हरीश सिंह, बालेश्वर नाग आदि उपस्थित थे.

एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस का कार्यालय खुला

सिमडेगा. एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस का नया कार्यालय बुधवार को सदर थाना के सामने खुला. इसका उद्घाटन रीजनल डायरेक्टर अमित कुमार शाह ने किया. मौके पर अमित कुमार शाह ने बताया कि कंपनी लगातार अपने सेवा क्षेत्र का विस्तार कर रही है. कहा कि झारखंड और बिहार में अब तक कुल 97 शाखाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिसमें सिमडेगा की नयी शाखा भी शामिल हो गयी हैं. कार्यालय के खुलने से जिले के लोगों को अब बीमा से संबंधित कार्यों के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. जिले में बीमा सेवाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कार्यक्रम के दौरान डिविजनल हेड विनायक कुमार, बिजनेस मैनेजर राजेंद्र साहू सहित कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel