[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा वाहन जांच अभियान चला वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच अभियान चला वसूला गया जुर्माना

0
वाहन जांच अभियान चला वसूला गया जुर्माना

सिमडेगा. उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छोटी व बड़ी वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों से लगभग 1.40 लाख की राशि ऑनलाइन जुर्माना के रूप में वसूली गयी. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने की हिदायत दी गयी. अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, डीआरएसएम अजीत रवि, आइटी सहायक नीतीश कुमार तथा सिद्धार्थ राज एवं थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडेय उपस्थित थे. बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन सुनिश्चित कराने व दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे लगातार चलाये जाते रहेंगे.

सड़क हादसे में युवक की मौत

जलडेगा. प्रखंड के गांगुटोली जामडीह पथ के बांसजोर धर्मशाला के समीप सड़क हादसे में 24 वर्षीय तरगा निवासी ओसकार बाघवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार एक टेंपो धर्मशाला के पास सवारी उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ा था. इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार ओसकार बाघावार चपेट में आ गया तथा उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद मौके से दोनों वाहन फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले कर मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel