[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा बालू तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

बालू तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

0
बालू तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. जिले में बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि वे कुरडेग थाना क्षेत्र के दौरे पर थे. इस दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से एक ट्रैक्टर बालू लेकर कुरडेग की ओर आता दिखायी दिया. संदेह होने पर वाहन को रोक कर जांच की गयी. जांच के दौरान चालक बालू से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक को अवैध बालू तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जब्त ट्रैक्टर को भी थाने लाया गया है. डीएसपी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध बालू तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पुलिस ने भटके बालक को परिजनों से मिलाया

जलडेगा. बांसजोर पुलिस ने एक भटके हुए बालक को उसके परिजनों के हवाले किया. गुरुवार की शाम को बांसजोर ओपी को सूचना मिली कि एक पांच वर्षीय बालक जिसका नाम सुरेंद्र केरकेट्टा (पिता- सिप्रियन केरकेट्टा) है. वह ग्राम लाशे थाना बिरमित्रापुर ओड़िशा का रहने वाला हैं, जो संध्या में अपने घर से भटक कर बांसजोर केरिया घाटी के समीप पहुंच गया. बांसजोर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बालक को सुरक्षित बरामद करते हुए बांसजोर ओपी लाया आवश्यक सत्यापन उपरांत बालक को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया. इधर, परिजनों ने पुलिस द्वारा बच्चे को बरामद कर सौंपें जाने पर पुलिस के प्रति आभार जताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel