[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा आपातकाल के समय जीवन बचाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

आपातकाल के समय जीवन बचाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

0
आपातकाल के समय जीवन बचाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

सिमडेगा. आपातकाल स्थिति में लोगों को जीवन बचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके लिए डीसी कंचन सिंह व एसपी श्रीकांत एस खोटरे के प्रयास से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है. इसके तहत ब्लॉक स्तर एवं थाना व ओपी स्तर पर शिविर लगा कर आपात स्थिति में इलाज से पहले की समझ लोगों तक पहुंचायी जा रही है. इसके माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले के हर व्यक्ति को इतना सक्षम बनाया जाये कि वह आपात स्थिति में घबराये नहीं, बल्कि सही निर्णय लेकर किसी की जान बचा सके. अभियान की कमान शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू की टीम ने संभाली है. एसबीएमसी बीरू की टीम द्वारा जिले में जीवन रक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाकर लोगों को बारीकी से इलाज से पहले की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण शिविरों में सीपीआर, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना के समय त्वरित प्रतिक्रिया और घायल व्यक्ति की सही तरीके से मदद करने के तरीके बेहद आसान और रोचक अंदाज में समझाये जा रहे हैं. प्रशिक्षण में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कर्मियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया और आम लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. शिविरों में भाग ले चुके लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है. उनका कहना है कि इस तरह का प्रशिक्षण पहले कभी नहीं मिला था. अब उन्हें भरोसा है कि किसी आपात स्थिति में वह सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि जिंदगी बचाने वाले मददगार बन सकते हैं. उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि जिलेवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ प्रशिक्षण का हिस्सा बने.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel