[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा प्राकृतिक खाद बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

प्राकृतिक खाद बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

0
प्राकृतिक खाद बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के पोगोलोया, बरसलोया, जामटोली, जोन्हाटोली समेत अन्य गांवों में ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर महिला किसानों को प्राकृतिक खाद का प्रशिक्षण दिया गया. आजीविका कृषक मित्र व बीआरपी लाइवलीहुड कैडर ने महिला किसानों को प्राकृतिक व जैविक तरीके से कंपोस्ट पिट, जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत व दशपर्णी अर्क तैयार करने की विधियां सिखायी गयीं. यह सभी जैविक विधियां आगामी मानसून के दौरान उपयोग में लायी जायेंगी, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी और फसलों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी. प्रशिक्षण पूरे मई माह में कोलेबिरा के विभिन्न गांवों में आयोजित किया जायेगा, जिससे किसानों को सतत कृषि में लाभ प्राप्त होगा. प्राकृतिक व जैविक खाद के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. प्रायः यह देखा जाता है कि किसान रासायनिक खाद का प्रयोग करते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. जबकि जैविक व प्राकृतिक खाद का उपयोग से उत्पादित फसल स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अनुकूल है.

थाना दिवस पर 16 मामलों का निष्पादन

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर अंचल अधिकारी अनूप कच्छप व थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर 17 मामलों में से 16 मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर जमीन विवाद से संबंधित तीन आवेदन जमा किये गये. इसके संबंध में दोनों पक्ष को अंचल प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया, जिसकी सुनवाई आने वाले बुधवार को अगले थाना दिवस में किया जायेगा. मौके पर अंचल निरीक्षक संजीवन बड़ाइक, राजस्व कर्मचारी अनिल प्रताप एक्का आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel