[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा दिव्यांगों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को मिला मंच

दिव्यांगों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को मिला मंच

0
दिव्यांगों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को मिला मंच

सिमडेगा. सिमडेगा जिला स्थापना दिवस के रजत जयंती पर नगर भवन में पर्पल फेयर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना तथा समावेशी समाज की अवधारणा को मजबूत करना रहा. इस आयोजन का संचालन दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास व दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) रांची, जिला प्रशासन सिमडेगा और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य निशक्तता आयुक्त अभय नंदन अंबष्ट, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, उपायुक्त कंचन सिंह और सीआरसी रांची के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांग, उनके परिजन, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. मौके पर करीब 400 से अधिक लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया. राज्य निशक्तता आयुक्त अभयनंदन अंबष्ट ने कहा कि वर्ष 2016 में लागू दिव्यांग अधिकार अधिनियम के बाद दिव्यांगों के अधिकारों और सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार इस दिशा में संवेदनशील है और पर्पल फेयर जैसे आयोजन दिव्यांगों को मंच और पहचान प्रदान करते हैं. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि दिव्यांग किसी भी मायने में कमजोर नहीं हैं, उनमें अपार प्रतिभा और आत्मबल होता है. उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि उचित अवसर मिलने पर दिव्यांग हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं. उपायुक्त कंचन सिंह ने बताया कि पर्पल फेयर समावेशी समाज की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि जिले में लगभग चार हजार दिव्यांग पेंशन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं. हाल ही में एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर में 172 लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किये गये. कार्यक्रम में भी लगभग 120 लाभार्थियों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर सहित विभिन्न उपकरण प्रदान किये गये. कार्यक्रम के दौरान 37 दिव्यांग कलाकारों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही दिव्यांग द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और कलाकृतियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही. मौके पर 52 दिव्यांगजन और वृद्ध लाभार्थियों के बीच 222 सहायक उपकरण वितरित किये गये. इनमें व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, कमोड युक्त व्हीलचेयर, कमर बेल्ट, घुटने के सपोर्ट, चलने की छड़ी और सिलिकॉन फोम सीट शामिल हैं. इसके अलावा एडिप और वयोश्री योजना के तहत कई लाभार्थियों का आकलन किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel