[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा पीएम केंद्रीय विद्यालय में तीन मई को होगी परीक्षा, 141 परीक्षार्थी होंगे शामिल

पीएम केंद्रीय विद्यालय में तीन मई को होगी परीक्षा, 141 परीक्षार्थी होंगे शामिल

0
पीएम केंद्रीय विद्यालय में तीन मई को होगी परीक्षा, 141 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सिमडेगा. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2026) को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिले से कुल 141 परीक्षार्थी नीट यूजी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा तीन मई 2026 को अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी और इसके लिए पीएम केंद्रीय विद्यालय, सिमडेगा को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति और मेडिकल इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी करने, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी समुचित व्यवस्था करने को कहा. परीक्षा केंद्र के आसपास विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को धारा 163 लागू करने के निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान परीक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक ने पानी और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीआइओ तथा परीक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel