[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा तीन मई को दोपहर दो बजे से होगी परीक्षा, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बना केंद्र

तीन मई को दोपहर दो बजे से होगी परीक्षा, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बना केंद्र

0
तीन मई को दोपहर दो बजे से होगी परीक्षा, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बना केंद्र

सिमडेगा. नीट यूजी परीक्षा 2026 के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने जानकारी दी कि नीट यूजी परीक्षा तीन मई 2026 को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय शाम छह बजे तक निर्धारित है. जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये. बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, शिक्षा अधीक्षक दीपक राम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel