[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को

सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को

0
सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय व आश्रम विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण व पारदर्शी संचालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में बताया गया कि कक्षा छह से आठ में नामांकन के लिए लिखित परीक्षा आठ मार्च 2026 को आयोजित की जायेगी. परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक (प्रथम पाली) तथा अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक (द्वितीय पाली) आयोजित होगी. परीक्षा केंद्र संत अन्ना उवि, सामटोली को बनाया गया है. परीक्षा में कुल 375 परीक्षार्थी शामिल होंगे. सभी परीक्षार्थियों के लिए ओएमआर शीट आधारित परीक्षा आयोजित की जायेगी. प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट जिला कल्याण कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर स्वच्छ, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण के साथ पर्याप्त प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा पहचान पत्र की जांच अनिवार्य रूप से करने को कहा गया. परीक्षा संचालन के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह केंद्र प्रेक्षक एवं स्काउट दल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है. केंद्र अधीक्षक को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी वीक्षकों व कर्मियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा समय पर प्रश्न पत्र एवं अन्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है. परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर शीट समेत अन्य अभिलेखों को सुरक्षित रूप से जिला कोषागार में जमा करने का निर्देश दिया गया. जिला कोषागार पदाधिकारी को परीक्षा सामग्री सुरक्षित रखने तथा निर्धारित समय पर संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. बैठक में बताया गया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 मार्च से 14 मार्च तक जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षकों के माध्यम से कराया जायेगा. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel