[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा छिनतई मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

छिनतई मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
छिनतई मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिमडेगा. सिमडेगा सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छिनतई के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त शिवा कुमार सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मालूम हो कि 18 अगस्त 2024 को बाजार टांड़ थाना क्षेत्र के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने बोलबा निवासी बाधी खेमराम मांझी से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया था. इस घटना के बाद सदर थाना में मामला दर्ज कर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस जांच के क्रम में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक बढ़ाईक उर्फ बौना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं कांड में शामिल एक अन्य अभियुक्त नन्कु उर्फ रोहित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी पहले ही बरामद कर ली थी. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर शिवा कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शिवा कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक दीपेश कुमार, अनुपम एक्का, अनिल कुमार हंसदा व सहायक अवर निरीक्षक चंद्र मोहन होरो शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel