सिमडेगा. सदर प्रखंड के बरपानी में बिजली हाउस वायरिंग टेक्नीशियनों की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में राजधानी केबल कंपनी के स्टेट हेड मयंक सरावगी व पावर इलेक्ट्रिक, प्रिंस चौक के संचालक मुरारी प्रसाद उपस्थित थे. कार्यक्रम में क्षेत्र के टेक्नीशियनों ने आपसी परिचय व अनुभव साझा किये. बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजली हाउस वायरिंग कार्य से जुड़े तकनीशियनों को एक मंच पर लाकर तकनीकी जानकारी, उत्पादों की गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना था. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले टेक्नीशियनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. स्टेट हेड मयंक सरावगी ने कहा कि तकनीशियन किसी भी विद्युत व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत से ही उपभोक्ताओं तक सुरक्षित व बेहतर सेवा पहुंचती है. उन्होंने राजधानी केबल द्वारा निर्मित तार, स्विच, बोर्ड, पंखा, गीजर, आयरन सहित अन्य विद्युत उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. पावर इलेक्ट्रिक के संचालक मुरारी प्रसाद ने कहा कि बाजार में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहचान करना और उपभोक्ताओं को सही मार्गदर्शन देना तकनीशियनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी को सुरक्षित वायरिंग और मानक सामग्री के उपयोग पर विशेष ध्यान देने की अपील की. कार्यक्रम में रंजीत कुमार, जगदीश सिंह, अरविंद कुमार, ज्योति सोरेंग, मुकुंद सिंह, मंगल सिंह, रमेश मांझी, अनूप तिर्की, प्रमोद कुजूर, नारू श्रीवास्तव, समीर लकड़ा, कमल नायक, सेलेम, नारायण सिंह, नूतन, जयवंत, परवेज अख्तर आदि उपस्थित थे.