[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा शिक्षक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
शिक्षक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सहायक आचार्यों को बीते नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण सहायक आचार्य आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं. इससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. फिर भी शिक्षक पढ़ाने का अपना दायित्व निभा रहे हैं. सहायक आचार्यों का सार्टिफिकेट वेरिफिकेशन का कार्य के लिए सभी अहर्ताएं पूरी कर ली गयी हैं, फिर भी वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है. देर होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शपथ पत्र के माध्यम से वेतन भुगतान का आदेश निर्गत करने की मांग की गयी है. संघ ने जल्द से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में अजय कुमार तिवारी, सुबोध कुमार, रोहित कुमार, पारसनाथ झा, रामसेवक साहू, गोपाल भगत आदि शामिल थे.

कोलेबिरा विधायक ने की स्वगणना

सिमडेगा. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने जनगणना 2027 के तहत अपने आवास खूंटीटोली में स्वगणना की. उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया और आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सही व सटीक जनगणना आंकड़े राज्य में प्रभावी योजना और नीति निर्माण के लिए आवश्यक हैं. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत विकास से जुड़ी योजनाएं बेहतर तरीके से बनायी जाती हैं. विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वह जनगणना में पूर्ण सहयोग करें और सही जानकारी प्रदान करें, ताकि कोलेबिरा समेत पूरे राज्य के विकास की दिशा मजबूत हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel