[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा समर्थकों ने गुलाल लगा व लड्डू बांट कर मनायी खुशी

समर्थकों ने गुलाल लगा व लड्डू बांट कर मनायी खुशी

0
समर्थकों ने गुलाल लगा व लड्डू बांट कर मनायी खुशी

सिमडेगा. नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद दीपक अग्रवाल के जीत दर्ज करने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी वार्ड पार्षदों व पदाधिकारियों ने दीपक अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया. मौके पर विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगा कर व लड्डू बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया. जुलूस के दौरान दीपक अग्रवाल खुली वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. विजय जुलूस में उनके समर्थक वार्ड पार्षद समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. इस दौरान कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया. विजय जुलूस समाहरणालय से शुरू हुआ. जुलूस में शामिल समर्थक डीजे के धुन पर नाचते गाते नजर आये.

शहर के विकास के लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे : दीपक

दीपक अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षदों के सहयोग से सिमडेगा नगर के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में नगर की दशा और दिशा में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखायी देगा. उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि कोई कर्मी जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनता का कार्यालय है और यहां आनेवाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel