[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ दिलायी गयी शपथ

विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ दिलायी गयी शपथ

0
विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ दिलायी गयी शपथ

जलडेगा. एसएस प्लस टू उवि बांसजोर व राजकीयकृत उत्क्रमित उवि, तरगा में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में बीडीओ इमानुएल जयबिरस लकड़ा, प्रखंड नाजिर जीतेंद्र नाथ बिंद तथा बचपन बचाओ आंदोलन के जिला समन्वयक सूरज कुमार, प्रधानाध्यापक व शिक्षक शामिल हुए. मौके पर बीडीओ ने दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलायी तथा उन्हें इस सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया. कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर डालता है. बाल विवाह के कारण कम उम्र में गर्भधारण से मातृ व शिशु मृत्यु दर बढ़ने का खतरा रहता है. इससे बालिकाओं का स्वास्थ्य कमजोर होता है, कुपोषण की समस्या बढ़ती है तथा वह मानसिक तनाव व घरेलू हिंसा का शिकार हो सकती हैं. कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है कि हर बच्चा उच्च शिक्षा प्राप्त करे और अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेने में सक्षम बने. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वह स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे और न ही अपने आसपास होने देंगे. अधिकारियों व शिक्षकों ने भी समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel