[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा निबंध प्रतियोगिता में सोफिया किंडो को प्रथम स्थान

निबंध प्रतियोगिता में सोफिया किंडो को प्रथम स्थान

0
निबंध प्रतियोगिता में सोफिया किंडो को प्रथम स्थान

सिमडेगा. मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्री गुरुकुल कैरियर इंस्टीट्यूट, सिमडेगा में विनायक दामोदर सावरकर विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रभक्ति, विचारशीलता व महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा प्रदान करना था. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रीतम कुमार, अभिजीत कुमार दास व लेखा अधिकारी सोरिना टेटे द्वारा विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया. मौके पर संस्थान के शिक्षक निलेश कुमार व जूही कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन लेखा अधिकारी सुरीना मैडम के मार्गदर्शन में किया गया. सुरीना मैडम ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. हमें अपने देश, समाज व संस्कृति के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोफिया किंडो, द्वितीय स्थान अंजीर बड़ाइक तथा तृतीय स्थान दीपिका किंडो ने प्राप्त किया. साथ ही टॉप 10 के सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रिया कुमारी, पूजा कुमारी, नैना कुमारी व शिवम केसरी की अहम भूमिका रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel