[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा सिमडेगा में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित

सिमडेगा में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित

0
सिमडेगा में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित
पटरी से उतरी मालगाड़ी, Pic Credit- Chatgpt

Simdega Train Accident, सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में बुधवार सुबह एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गयी. घटना दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत कानारोआन रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 10:15 बजे हुई. हादसे के बाद रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क लेकर जा रही मालगाड़ी के कुल 10 वैगन पटरी से उतर गये, जिनमें से आठ वैगन उलट गये. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई.

पटरी से उतरने की वजह की जानकारी नहीं

दक्षिण-पूर्व रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुची सिंह ने बताया कि मालगाड़ी ओडिशा के बोन्दामुंडा से रांची की ओर जा रही थी. पटरी से उतरने की वास्तविक वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि रेलवे ने जांच शुरू कर दी है.

Also Read: रामगढ़ में सड़क मरम्मत बनी मुसीबत: बिना सूचना शुरू हुआ काम, घंटों जाम में फंसे रहे यात्री

हादसे के असर से कई ट्रेनें प्रभावित

घटना के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है. पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस को टाटी स्टेशन पर रोककर ओडिशा के राउरकेला वापस भेज दिया गया. ट्रेन में करीब 1,300 यात्री सवार थे. यात्रियों को हटिया पहुंचाने के लिए राउरकेला में बस की व्यवस्था की गयी. इसके अलावा हटिया-राउरकेला पैसेंजर और हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन को बुधवार के लिए रद्द कर दिया गया. जबकि हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया गया.

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

  • संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027)
  • विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस (18523)
  • सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस (12836)
  • धनबाद-अलाप्पुझा एक्सप्रेस (13351)
  • रेलवे टीम मौके पर पहुंच कर राहत एवं बहाली कार्य में जुटी है.

Also Read: सड़का पर दिखा आदिवासी संगठनों का आक्रोश, खरसावां में वाहनों का पहिया और दुकानों का संचालन थमा

Previous article घर-घर जाकर पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश दे रहीं जीविका दीदियां
Next article मतदान करने के लिए वोटरों को किया जागरूक
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel