[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र

स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र

0
स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र

सिमडेगा. शहर स्थित हिलव्यू पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप शुक्रवार को संपन्न हुआ. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा के संवर्धन व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में विद्यालय के करीब 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया. पांच दिनों तक विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और सीखने की ललक से गुलजार रहा. समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए पेपर ओरिगामी, चलचित्र प्रदर्शन, रोबोटिक्स की जानकारी, अंग्रेजी संचार कौशल, कला, संगीत, नृत्य, योग, खेलकूद व समूह गतिविधियों का आयोजन किया गया. इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करना था. समर कैंप में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. भारत स्काउट और गाइड का प्रवेश सोपान कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त मो शाकिर अंसारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, रस्सी की गांठ, टेंट पिचिंग, झंडा फहराना, प्राथमिक उपचार, साहसिक यात्रा, सेल्यूट एवं इतिहास की जानकारी दी गयी. साथ ही आपदा प्रबंधन, सेवा भावना, टीमवर्क और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों की व्यावहारिक जानकारी भी दी गयी. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के समर कैंप बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने शिविर को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया. प्राचार्या व शिक्षकों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel