[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा School Closed: रांची के बाद सिमडेगा में भी स्कूल बंद, जानें क्या है कारण

School Closed: रांची के बाद सिमडेगा में भी स्कूल बंद, जानें क्या है कारण

0
School Closed: रांची के बाद सिमडेगा में भी स्कूल बंद, जानें क्या है कारण
सिमडेगा में स्कूल बंद, फोटो AI

School Closed: ठंड और शीतलहर की वजह से रांची डीसी ने केजी से कक्षा 6 तक के स्कूल में 14 जनवरी तक छुट्टी का आदेश दे दिया है. इसी तरह डीसी सिमडेगा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने 12 से 14 जनवरी तक सिमडेगा जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षा केजी से लेकर कक्षा 08 तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया है.

13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की संभावना, येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की संभावना है. इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए 13 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, हजारीबाग जिले में 14 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक झारखंड के कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई, जहां राज्य के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया.

16 जनवरी तक कैसा रहेगा सिमडेगा का मौसम?

सिमडेगा में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. जिले का न्यूनतम तापमान 10 से नीचे चला गया है. 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. जबकि इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: School Closed: शीतलहर का कहर, रांची में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

Previous article छत से गिरकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम
Next article अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel