[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा स्कूल बसों की हुई जांच, 55 हजार का चालान कटा

स्कूल बसों की हुई जांच, 55 हजार का चालान कटा

0
स्कूल बसों की हुई जांच, 55 हजार का चालान कटा

सिमडेगा. जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन विभाग ने बुधवार को स्कूल बसों की जांच की गयी. जांच अभियान के दौरान कुल पांच स्कूल बसों की जांच की गयी. जांच के क्रम में वाहनों कर परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस समेत अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गयी. इसके अलावा रोड सेफ्टी मानकों के अनुरूप मेडिकल किट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकासी द्वार, फर्स्ट एड समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गयी. अभियान के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 55 हजार का ऑनलाइन चालान किया गया. साथ ही वाहन चालकों व स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिन वाहनों में तकनीकी अथवा दस्तावेज संबंधी त्रुटियां पायी गयी, उन्हें अविलंब सुधार कराने का निर्देश दिया गया. निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई करने की बात कही गयी. अभियान के दौरान सभी स्कूल प्रबंधन को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि बच्चों के सुरक्षित आवागमन हेतु प्रत्येक स्कूल बस में अनिवार्य रूप से एक अटेंडेंट अथवा महिला स्टाफ की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel