[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होगी संजीवनी सेवा : डीसी

जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होगी संजीवनी सेवा : डीसी

0
जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होगी संजीवनी सेवा : डीसी

सिमडेगा. जिले में स्वास्थ्य सेवाएं अब केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर मरीजों के घर तक भी पहुंचेंगी. मेडिका अस्पताल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर चेयरमैन डॉ आलोक रॉय के प्रयास से शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू द्वारा आमलोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजीवनी सेवा की शुरुआत की गयी. उपायुक्त कंचन सिंह ने हरी झंडी दिखा कर इस सेवा का शुभारंभ किया. बताया गया कि बीरू से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले मरीजों और आम लोगों को आपात स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह सेवा शुरू की गयी है. मौके पर उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में संजीवनी सेवा जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. कहा कि आपात स्थिति में त्वरित सहायता कई बार जीवन बचाने का काम करती है और प्रशासन हमेशा ऐसी जनहितकारी पहलों का समर्थन करेगा.

घर से अस्पताल तक पहुंचायें जायेंगे मरीज : डॉ आलोक

मेडिका ग्रुप के चेयरमैन डॉ आलोक रॉय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य केवल अस्पताल तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मरीजों तक समय पर पहुंचना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने बताया कि संजीवनी सेवा के माध्यम से मरीजों को घर से अस्पताल तक सुरक्षित और त्वरित सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार करने की भी योजना है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संजीवनी सेवा के तहत 24×7 होम पिक-अप और इमरजेंसी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. प्रशिक्षित इमरजेंसी तकनीशियन मरीजों के साथ रहेंगे, जिससे जरूरतमंदों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा. सेवा के तहत एंबुलेंस मरीज के घर तक पहुंचेगी और जरूरत के अनुसार मरीज को बीरू अस्पताल अथवा सदर अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचायेंगी. यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों और घरेलू इमरजेंसी की स्थितियों को ध्यान में रख कर शुरू की गयी है. सेवा का लाभ लेने के लिए लोग 8877766622 और 6207592280 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद, शांति भवन मेडिकल सेंटर के प्रबंधक डॉ विश्वजीत, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जिप सदस्य शांतिबाला केरकेट्टा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल सहित कई चिकित्सक और गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कविता शर्मा ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel