[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा करमा के दिन सिमडेगा में हो गया हादसा, नाबालिग की मौत, 2 घायल, 9वीं का छात्र चला रहा था कार

करमा के दिन सिमडेगा में हो गया हादसा, नाबालिग की मौत, 2 घायल, 9वीं का छात्र चला रहा था कार

0
करमा के दिन सिमडेगा में हो गया हादसा, नाबालिग की मौत, 2 घायल, 9वीं का छात्र चला रहा था कार
दुर्घटनाग्रस्त कार. इसको नाबालिग छात्र चला रहा था. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर एक एसयूवी के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने की वजह से एक नाबालिग की मौत हो गयी. 2 अन्य लोग घायल हो गये हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि वाहन चला रहा किशोर नौवीं कक्षा का छात्र है. सिमडेगा सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि एक एसयूवी पेड़ से टकरा गयी है.

सिमडेगा के खैरन टोली के पास हुआ हादसा

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन एक नाबालिग छात्र चला रहा था. वाहन में 4 नाबालिग सवार थे और वाहन के खैरन टोली के पास पहुंचने पर उसके चालक ने सड़क पर मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पेड़ से टकरा गया.

16 साल का सूफियां खान कार से उछलकर झाड़ियों में गिरा

कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग 16 वर्षीय सूफियां खान वाहन से बाहर उछलकर झाड़ियों में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वाहन सवार 2 अन्य किशोर (आयुष प्रसाद और अंकित कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सिमडेगा सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Road Accident in Simdega: 9वीं का छात्र अमन टोपनो चला रहा था कार

उन्होंने बताया कि वाहन नौवीं कक्षा के छात्र अमन टोपनो का था और वही उसे चला रहा था. उसके साथ उसके 3 दोस्त सवार थे. कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर टोपनो नहीं मिला. आशंका है कि वह दुर्घटनास्थल से फरार हो गया या किसी निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है. मामले की जांच की जा रही है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

करम पर्व की वजह से बंद हैं झारखंड के सारे स्कूल

झारखंड में बुधवार को करम पर्व के कारण स्कूल बंद हैं और आशंका है कि किशोर वाहन लेकर लंबी सैर पर निकले थे, जिस दौरान दुर्घटना हो गयी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अभिभावकों ने नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति क्यों दी.’

इसे भी पढ़ें : खुशखबरी: धनबाद, देवघर और खूंटी समेत 6 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने दी मंजूरी

वाहन चालक और उसके परिजनों का पता लगा रही पुलिस

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशी ने भी नाबालिगों को वाहन सौंपने के लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘हम सिमडेगा में यातायात नियमों और लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. लेकिन, अभिभावकों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. यह गैरकानूनी है.’ पुलिस वाहन चालक और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें

बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार घूस लेते 2 कर्मचारी गिरफ्तार

3 सितंबर को झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

जमशेदपुर : सोनारी वर्द्धमान ज्वेलर्स में दिन-दहाड़े डाका, दुकान मालिक को बट से मारकर किया घायल, गोली भी चली

झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, आंधी-तूफान, वर्षा-वज्रपात की भी चेतावनी

Previous article गोदाम में हुई चोरी मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: अभीरा-अरमान के शो में आएगा 15 साल का लीप, हिलाकर रख देगा लेटेस्ट अपडेट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel