[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा सामाजिक विकास से संबंधित संकेतकों की प्रगति की हुई समीक्षा

सामाजिक विकास से संबंधित संकेतकों की प्रगति की हुई समीक्षा

0
सामाजिक विकास से संबंधित संकेतकों की प्रगति की हुई समीक्षा

सिमडेगा. नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि व शिक्षा, बुनियादी ढांचा तथा सामाजिक विकास से संबंधित संकेतकों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिलास्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने की. अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक में एबीएफ प्रशांत तिवारी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं सहायक क्षेत्र, शिक्षा, बुनियादी ढांचा तथा सामाजिक विकास से संबंधित संकेतकों की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियों व लंबित बिंदुओं की जानकारी प्रस्तुत की. इसके बाद सभी संबंधित विभागों व हितधारकों के साथ विषयवार समीक्षा की गयी. बैठक में नीति आयोग की प्रमुख पहल संपूर्णता अभियान 2.0 पर विशेष चर्चा की गयी. यह अभियान जमीनी स्तर पर समग्र, समावेशी व परिणामोन्मुख विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है. इसके अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के पांच संकेतकों तथा आकांक्षी प्रखंड बांसजोर के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के छह संकेतकों को 14 अप्रैल तक 100 प्रतिशत संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. समीक्षा में शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि जिले के छह विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण का कार्य माह के अंत तक पूर्ण कराया जाये. स्वास्थ्य व पोषण विषयक संकेतकों की समीक्षा के दौरान टीएचआर वितरण से संबंधित डेटा की रिपोर्टिंग आवृत्ति बढ़ाने, पोषण ट्रैकर ऐप में समयबद्ध शुद्ध व पारदर्शी डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा किसी प्रकार की त्रुटिपूर्ण व फर्जी प्रविष्टि पर निगरानी रखने के निर्देश दिया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला शिक्षा अधीक्षक , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel