[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शिशिर जोसेफ बिलुंग का नामांकन रद्द

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शिशिर जोसेफ बिलुंग का नामांकन रद्द

0
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शिशिर जोसेफ बिलुंग का नामांकन रद्द

सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी गुरुवार को की गयी. नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गयी. यह प्रक्रिया परियोजना निदेशक आइटीडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई. अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे. स्क्रूटनी के दौरान एक अभ्यर्थी शिशिर जोसेफ बिलुंग का नामांकन प्रपत्र त्रुटि पाये जाने पर अस्वीकृत कर दिया गया, जबकि शेष अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. वहीं नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से 20 तक के पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की संविक्षा की गयी. सभी वार्डों में दाखिल नामांकन पत्र वैध पाये गये तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की गयी. स्क्रूटनी की पूरी प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन किया गया. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छह फरवरी को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि निर्धारित है, जबकि सात फरवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel