[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

0
चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

सिमडेगा. कोलेबिरा थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी के जेवरात बरामद किये गये हैं. मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश जारी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि कोलेबिरा थाना में विभूति प्रसाद निवासी कोलेबिरा के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आवेदन में बताया गया था कि 18 जनवरी 2026 की रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगा कर बिहार के बाढ़ गये थे. 20 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के ग्रिल व कमरों के ताले टूटे हुए हैं तथा सामान बिखरा पड़ा है. अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे 1,85,000 रुपये नगद और करीब सात लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिये गये थे. चोरी गये सामान में सोने के हार, चेन, झुमका, मांगटीका, बजरंगबली का लॉकेट, सोने के अन्य आभूषण तथा चांदी के पायल आदि शामिल थे. घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में इजी बागे पुलिस निरीक्षक बानो, कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, पुअनि बन बिहारी कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. तकनीकी शाखा की सहायता से घटनास्थल का कॉल डंप विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. जांच के क्रम में 11 फरवरी को वैशाली, बिहार निवासी झल्लू राय को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी किए गए कुछ जेवरात बरामद किये गये हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध बिहार के विभिन्न थानों में पूर्व से मामले दर्ज हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel