[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा सेवानिवृत्त के बाद खेती-बाड़ी व सामाजिक कार्यों में भूमिका निभा रहे है

सेवानिवृत्त के बाद खेती-बाड़ी व सामाजिक कार्यों में भूमिका निभा रहे है

0
सेवानिवृत्त के बाद खेती-बाड़ी व सामाजिक कार्यों में भूमिका निभा रहे है

कार्तिक द्िवेदी

जलडेगा. प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों एवं सुरक्षा बलों से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के वर्तमान जीवन को लेकर विशेष बातचीत की गयी. सेवा निवृत्ति के बाद ये सभी अपने-अपने परिवारों के साथ संतुलित जीवन व्यतीत कर रहे हैं तथा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं.

विजय मुंडु (लोमबोई, पूर्व बीएसएफ जवान)

लोमबोई निवासी बीएसएफ से सेवानिवृत्त विजय मुंडु ने बताया कि बेटे-बेटियों की शादी हो चुकी है. सेवानिवृत्ति के बाद वे परिवार के साथ किराना एवं स्टेशनरी दुकान का संचालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.

पीतांबर साहू (पतिअंमबा, पूर्व मेडिकल विभाग कर्मी)

पतिअंबा निवासी पीतांबर साहू ने बताया कि मेडिकल विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद वे परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. घर-परिवार के कार्यों में सहयोग करते हैं और सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं.

हेरमन होरो (कोनमेरला दादी बेड़ा, पूर्व बीएसएफ जवान)

कोनमेरला दादी बेड़ा निवासी हेरमन होरो ने बताया कि सेवा निवृत्ति के बाद वे परिवार के साथ रहकर खेती-बाड़ी एवं मवेशियों की देखभाल कर रहे हैं. साथ ही घर के कार्यों में हाथ बंटाते हैं और धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं.

रामेराम इंदवार (पूर्व कैशियर, बैंक ऑफ इंडिया शाखा जलडेगा)

बैंक ऑफ इंडिया की जलडेगा शाखा से कैशियर पद से सेवानिवृत्त रामेराम इंदवार ने बताया कि वे अब बच्चों के साथ घर पर रहकर पारिवारिक मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में सहयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और परिवार खुशहाल है. समाज के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए भी वे सक्रिय रहते हैं तथा भविष्य में सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा व्यक्त की.

गजेश्वर सिंह (पूर्व पंचायत सचिव, जलडेगा)

जलडेगा निवासी गजेश्वर सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वे भरे-पूरे परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं. खेती-बाड़ी में सहयोग देने के साथ बच्चों की निगरानी करते हैं तथा जाति समाज के कार्यों में सहभागी बनते हैं. धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी विशेष रुचि है.

गोनेश्वर साहू (पतिअंमबा, पूर्व स्वास्थ्य विभाग कर्मी)

पतिअंबा निवासी गोनेश्वर साहु ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने लाह एवं महुआ का कारोबार शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन अस्वस्थता के कारण इसे जारी नहीं रख सके. वर्तमान में वे परिवार के साथ रहकर जीवन यापन कर रहे हैं. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी जिक्र किया. सेवानिवृत्त कर्मियों की मानें तो नौकरी के बाद का जीवन परिवार, समाज और आत्मिक संतोष के लिए समर्पित है. अधिकांश लोग खेती-बाड़ी, छोटे व्यवसाय और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सक्रिय बने हुए हैं तथा अनुभव के आधार पर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel