[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

0
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

कुरडेग. बस स्टैंड के पास मंगलवार की शाम 7.10 बजे के करीब दो बाइक की टक्कर में एक की मौत व कई लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार प्रमोद टोप्पो खालीजोर निवासी बैघमा, मनीष मिंज, असित खेस कुरडेग से खालीजोर की तरफ जा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ से मुन्ना साय, पंकज साय, असित केरकेट्टा एक बाइक पर सवार हो कर आ रहे थे, तभी बस स्टैंड के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. घटना के समय पुलिस बस स्टैंड के पास ही थी. सभी घायलों को दुकानदारों के सहयोग से पुलिस गाड़ी से कुरडेग सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्रभारी दिलीप बड़ाइक ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद टोप्पो को ऑक्सीजन लगाया. इस क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं अन्य पांच घायलों का इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीत कुमार सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली. दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है.

कुरडेग में मिला अज्ञात युवती का शव

कुरडेग. कुरडेग थाना के चाडरीमुंडा टोंगरी में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती का शव देख इसकी सूचना कुरडेग पुलिस को दी. सूचना मिलते थाना प्रभारी संजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों से युवती के बारे में जानने का प्रयास किया, किंतु कोई भी ग्रामीण उक्त युवती को नहीं पहचान पाये. पुलिस ने युवती के शव को थाना लायी और मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया मामला दर्ज कर अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है. युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel