[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, जेल

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, जेल

0
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में कैरबेड़ा हाट बाजार से चोरी बाइक मामले का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं उसके साथ शामिल एक नाबालिग को भी बाल सुधार गृह में भेजा गया है. नौ नवंबर को आमकनी टैसेंर केरसई निवासी दिलीप लकड़ा ने अपनी बाइक (जेएच-14डी-5423), हीरो एचएफ डिलक्स) चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. पाकरटांड़ थाना में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. एसपी एम अर्शी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 नवंबर को गरजा शंख नदी पुल के पास छापेमारी की. आरोपी राजेश कुमार ठाकुर (23 वर्ष), पिथरा मुफस्सिल थाना निवासी को चोरी की बाइक को बेचने के लिए एक नाबालिग साथी को वहां बुलाया था. खरीद-बिक्री के दौरान पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग को भी पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक बरामद कर ली है.

19 किलो जावा महुआ व 35 लीटर शराब नष्ट

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना के कालोटोली, लरबा व लरबा बाजार में थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के निर्देश पर अवैध महुआ शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. एएसआइ इंद्रजीत समद के नेतृत्व में कोलेबिरा पुलिस के जवानों ने अभियान के दौरान करीब 19 किलोग्राम जावा महुआ और लगभग 35 लीटर तैयार देसी महुआ शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया.पुलिस अधिकारियों ने मौके पर लोगों को सख्त हिदायत दी कि अगली बार यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करते हुए पकड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel