[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा विज्ञान में निशांत, कला में रानी और वाणिज्य में दानिश बने जिला टॉपर

विज्ञान में निशांत, कला में रानी और वाणिज्य में दानिश बने जिला टॉपर

0
विज्ञान में निशांत, कला में रानी और वाणिज्य में दानिश बने जिला टॉपर

सिमडेगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सिमडेगा जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है. कॉमर्स संकाय में सिमडेगा ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वहीं आर्ट्स (कला) संकाय में जिला तीसरे स्थान पर रहा, जबकि साइंस संकाय में सिमडेगा को 24वां स्थान मिला है. कॉमर्स में शीर्ष स्थान प्राप्त करना जिले के लिए गौरव की बात है. आर्ट्स में भी बेहतर प्रदर्शन कायम रखते हुए जिला टॉप तीन में शामिल रहा. हालांकि साइंस में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, जहां सुधार की जरूरत है. प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है. विज्ञान संकाय में सेंट मेरिज इंटर कॉलेज सामटोली के छात्र मदन कुमार गुप्ता के पुत्र निशांत कुमार ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. सेंट मेरिज सामटोली के छात्र अखतरूल इमाम के पुत्र अफान अखतर ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान व संत पीयूष इंटर कॉलेज रेंगारीह के छात्र हरिनाथा नायक के पुत्र संजय नायक ने 83.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया. कला संकाय में एसएस उवि कोलेबिरा की छात्रा जयकांत साहू की पुत्री रानी कुमारी ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. राजकीयकृत उवि केरसई की छात्रा अशोक प्रसाद की पुत्री स्मृति रानी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त की जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं एसएस उवि बानो की छात्रा अमीन अंसारी की पुत्री आसिया सिद्दिकी ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया. वाणिज्य संकाय में एसएस उवि जलडेगा के छात्र मुमताज अली के पुत्र दानिश अख्तर ने 84.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. संत पीयूष इंटर कॉलेज रेंगारीह के छात्र जयराम पासी के पुत्र रिंकू पासी ने 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त की जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं उर्सुलाइन गर्ल्स इंटर कॉलेज सामटोली की छात्रा जेरेमियस केरकेट्टा की पुत्री स्नेहा केरकेट्टा ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया.

चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहता है दानिश अख्तर

एसएस प्लस टू उवि जलडेगा के छात्र दानिश अख्तर ने वाणिज्य संकाय में जिला टॉपर बनने के बाद कहा कि वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहता है. उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय और उनके परिवार में खुशी का माहौल है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व अपने परिवार को दिया है. दानिश के पिता मुमताज अली ने बताया कि उनका बेटा दुकान चलाने के साथ-साथ समय निकाल कर पढ़ाई करता था और आज उसने विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है.

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है रानी कुमारी

कोलेबिरा निवासी जयकांत प्रसाद व सत्यवंती देवी की पुत्री एसएस प्लस टू उवि कोलेबिरा की छात्रा रानी कुमारी ने इंटर कला संकाय में जिला टॉपर बनने के बाद कहा कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं. रानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय के गुरुजनों को दिया है. इस सफलता पर उसके विद्यालय व कोलेबिरा में हर्ष का माहौल है. पिता जयकांत प्रसाद कोलेबिरा में एक छोटी सी पान की दुकान चलाते हैं तथा मां गृहिणी है.

मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहते हैं निशांत कुमार

इंटर विज्ञान में जिला टॉपर बनने के बाद सेंट मेरिज इंटर कॉलेज के छात्र निशांत कुमार ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिवार वालों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है. उन्होंने कहा कि वह और भी मेहनत के साथ आगे की पढ़ाई पूरी कर एक मुकाम हासिल करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel