[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा समाज व कलीसिया की रीढ़ होते हैं पुरुष : फादर इग्नासियुस टेटे

समाज व कलीसिया की रीढ़ होते हैं पुरुष : फादर इग्नासियुस टेटे

0
समाज व कलीसिया की रीढ़ होते हैं पुरुष : फादर इग्नासियुस टेटे

सिमडेगा. जामपानी पल्ली में दो दिवसीय 28वां धर्मप्रांतीय काथलिक संघ महासम्मेलन शनिवार को सुरू हुआ. सम्मेलन की शुरुआत बाइबल जुलूस के साथ हुई. जुलूस के बाद सिमडेगा काथलिक धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर इग्नासियुस टेटे समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके बाद धर्मप्रांत का ध्वज फहराया गया. जामपानी पल्ली के विश्वासियों ने पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का स्वागत किया. सम्मेलन में सिमडेगा धर्मप्रांत के 43 पारिस से लगभग छह से सात हजार पुरुष प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखा गया. अपने संदेश में फादर इग्नासियुस टेटे ने पुरुष समाज व कलीसिया की रीढ़ होते हैं. उन्हें मजबूती के साथ अपने परिवार, गांव, टोला और पारिश की जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति के कारण कई परिवार टूट रहे हैं, ऐसे में पुरुष वर्ग को आगे आकर परिवार व कलीसिया को सशक्त बनाने की जरूरत है. मुख्य वक्ता सेकुंदा टेटे ने पेसा कानून की नियमावली की जानकारी दी. उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक गांव और टोला में ग्रामसभा का गठन कर संवैधानिक अधिकारों का लाभ उठाया जाये. कार्यक्रम के दौरान बाइबल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दो दिवसीय महासम्मेलन में आध्यात्मिक प्रवचन, सामूहिक प्रार्थना और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किये जायेंगे. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel