[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा 17 साल से बीमार वृद्ध के घर पहुंची मेडिकल टीम, इलाज शुरू

17 साल से बीमार वृद्ध के घर पहुंची मेडिकल टीम, इलाज शुरू

0
17 साल से बीमार वृद्ध के घर पहुंची मेडिकल टीम, इलाज शुरू

बानो. बानो प्रखंड की जमतई पंचायत के केवंगुटू बांसकोना निवासी 55 वर्षीय बोथा बूढ़ पिछले 17 वर्षों से बीमारी से खाट पर पड़े हैं. आर्थिक तंगी व इलाज के अभाव में उनका जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा है. मामले के प्रकाश में आने के बाद तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर मेडिकल टीम उनके गांव पहुंची इलाज शुरू किया. जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में बोथा बूढ़ सिमडेगा के जोकबहार बाजार गया था. इस दौरान अचानक गिरने से उनके पैर में गंभीर दर्द शुरू हुआ. धीरे-धीरे उनकी स्थिति ऐसी हो गयी कि वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गया और तब से बिस्तर पर ही जीवन बिताने को मजबूर है. बोथा बूढ़ की पत्नी पूनम बूढ़ ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. शौचालय जाने और नहाने तक के लिए उन्हें सहारा देकर उठाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलने के कारण बेहतर इलाज संभव नहीं हो पाया है. मामला सामने आने के बाद तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन को समुचित इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. निर्देश मिलते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में बानो स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रखंड उप प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, झामुमो जमतई पंचायत अध्यक्ष जोलेन जोजो, शिवचरण सिंह के साथ बोथा बूढ़ के घर पहुंचे और इलाज शुरू किया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं उनके सहयोगियों द्वारा परिवार को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया. डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि जल्द सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से बोथा बूढ़ को सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए रिम्स भी भेजा जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel